हल्द्वानी, मार्च 25 -- लालकुआं, संवाददाता। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने तहसील लालकुआं के माध्यम से उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजते हुए प्रदेश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की जोरदार वकालत की है। भेजे गए ज्ञापन में उत्तराखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को असमानताओं, अव्यवस्थाओं और नीतिगत खामियों से ग्रसित बताते हुए एक राज्य-एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में शिक्षा के स्तर, संसाधनों और सुविधाओं में पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के बीच भारी अंतर है, जो सीधे-सीधे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...