एक राज्य-एक शिक्षा की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल जिले में एक राज्य-एक शिक्षा लागू करने की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ भट्ट ने तहसील के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को असमान बताते हुए संविदा व उपनल कर्मचारियों के कम वेतन, निजी स्कूलों के व्यवसायीकरण और शिक्षा में बढ़ते माफिया प्रभाव पर चिंता जताई गई है। उन्होंने राज्य शिक्षा आयोग गठन, समान वेतन और एक राज्य-एक शिक्षा नीति लागू करने की मांग की है। चेतावनी दी कि 90 दिनों में कार्रवाई न होने पर मामला हाईकोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका के रूप में दायर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यो ने वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.