एक यूनिट से तीन को जीवन, बीमारियों का खतरा कम
लखनऊ, जून 14 -- नियमित रक्तदान से अच्छी सेहत पाई जा सकती है। एक यूनिट खून से तीन लोगों को जीवन मिल सकता है। शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है और रक्तचाप नियंत्रित होता है। इससे हृदय रोग, दिल का दौरा, स्ट्रोक दूसरे रोगों का जोखिम कम होता है। ये बातें पीजीआई ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर न्यू डायग्नोस्टिक ब्लॉक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में कहीं। शिविर से जुटाया गया खून थैलेसीमिया, कैंसर एवं दूसरे गंभीर रोगियों को मुहैया कराया जाएगा। डॉ. पल्लवी रानी ने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.