भदोही, जून 20 -- भदोही, संवाददाता। जिला प्रशासन ने नशा मुक्ति अभियान चलाया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के हरियांव स्थित काका ओवरसीज इंडस्ट्रीज में कार्यक्रम किया गया। आबकारी विभाग के अफसरों ने कालीन कामगारों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक ज्ञानपुर रजनीश कुमार पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक भदोही रोहित कुमार तथा आबकारी निरीक्षक औराई अनिल कुमार सूर्यभान जवानों संग रहे। अधिकारियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन का निर्माण किया जा सकता है। नशा से दूर रहने का संकल्प दिया गया। इस मौके पर ...