मऊ, फरवरी 21 -- मऊ। सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को परिवहन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद ने एकमुश्त कर जमा योजना के तहत व्यवसायिक वाहन, दो पहिया, तिपहिया वाहन, माल वाहन एवं विशेष प्रयोजन यानों के स्वामियों को जानकारी दी। उन्होंने वाहन स्वामियों से एकमुश्त कर जमा करके योजना का लाभ लेकर बकाया कर जमा करने की अपील की। परिवहन मेला के आयोजन में कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.