एक मिनट में मुंह से पकड़े 20 जहाज
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- इडाहो। अमेरिका के इडाहो के रहने वाले डेविड रश ने एक मिनट में मुंह से सबसे ज्यादा कागज के जहाज पकड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड के लिए अली ने लगातार कागज के जहाज डेविड के चेहरे की तरफ फेंके। पहले प्रयास में वे 14 जहाज ही पकड़ सके, लेकिन दूसरे प्रयास में डेविड ने 1 मिनट में 20 जहाज मुंह से पकड़कर 17 जहाजों का पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। दर्द से बचने के लिए उन्होंने आगे से मुड़े जहाजों का इस्तेमाल किया था। डेविड के नाम 200 से अधिक गिनीज रिकॉर्ड दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.