हाथरस, जून 22 -- एक एक मिनट का समय आपके जीवन में कितना महत्वपूर्ण रखता है,इसका शायद आप अंदाजा न लगा सके। चंद मिनटों की देरी से आपके सपने या अरमान टूट सकते है,ऐसा आपने सोचा भी नहीं होगा। रविवार को जिले में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान ऐसा कुछ देखने को मिला। जब तीन परीक्षाथिर्यों को चंद मिनट की देरी के चलते प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा न देने पर परीक्षार्थी गिडगिडाते रहे,लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। अधिकारियों से मन्नते की गई,लेकिन नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश नहीं दिया। परीक्षार्थी मायूस होकर अपने अपने घर लौट गए। यह भी पढ़ें- नीट-यूजी परीक्षा में 93.5 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थितपरीक्षा केंद्र की जानकारी रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा केद्रों पर दोपहर...