फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में एक माह 8 दिन इलाज को भर्ती कराये गये एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। इस लंबी अवधि में लोहिया अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं की जा सकी। थाना कादरीगेट के कांस्टेबल राहुल कुमार ने अपने व्हाट्सएप से पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सूचना भेजी। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। 36 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को 27 फरवरी को शाम 4 बजकर 6 मिनट पर अस्पताल में जली हुयी अवस्था में ईएमटी ने भर्ती कराया था और अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु 4 अप्रैल को हो गयी थी। शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवाया गया था मगर शव की शिनाख्त नहीं हुयी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.