बलरामपुर, अप्रैल 5 -- गैसड़ी, संवाददाता। क्षेत्र के ठकरापुर चौराहे पर लगा हाईमास्ट करीब एक माह से खराब है, जिससे यहां रात में अंधेरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरा होने के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर जाता है। तेंदुआ व अन्य जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ जाता है। यह हाईमास्ट सांसद निधि से लगाई गई थी, अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय निवासी राम निवास यादव, मनोज यादव, पंकज यादव, धर्मपाल यादव व कल्लू यादव ने प्रशासन से जल्द लाइट ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में विधायक राकेश यादव ने बताया कि। हाईमास्ट को जल्द ही ठीक कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र में रोशनी बहाल हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.