दुमका, सितम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोगाजोड़ जंगल से रविवार को एक युवती के कंकाल को पुलिस ने बरामद किया है। कंकाल की पहचान हो गई है। घरवालों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को कंकाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गोगाजोड़ के संदीप मुर्मू ने मोबाइल, कपड़ा व चप्पल के आधार पर कंकाल की पहचान अपनी बहन बबली मुर्मू के रूप में की है। सुबह गोगाजोड़ जंगल से युवती की कंकाल बरामद होने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच से संदीप मुर्मू ने कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर बहन के रूप में शिनाख्त की। उसने बताया कि उसकी बहन एक माह से लापता थी. यह भी पढ़ें- Bokaro News: गुमशुदगी के मामले में पुलिस संजीदा नहीं, हो चुकी कई हत्याएंमृतक...