जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सैयदवाड़ा मोहल्ले से एक माह पूर्व लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग न मिलने से चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ पिछले माह की 12 तारीख की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह कस्बे में जा रहा है। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक युवक के न आने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और मित्रों के यहां खोजबीन की, किंतु उसका कोई पता नहीं चला। थक हारकर पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। बावजूद इसके एक माह बीत जाने पर भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि कैफ के मित्रों और परिचितों से लगातार पूछताछ की जा रही है। संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.