एक माह से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग
कन्नौज, अगस्त 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला लगभग एक माह पहले कासगंज रेलवे स्टेशन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अजीत सिंह की पुत्री 22 वर्षीय वर्षा पत्नी सचिन प्रताप 11 जुलाई को सुबह करीब 9:10 बजे ट्रेन से कासगंज स्टेशन से लापता हुई थीं। इसके बाद से वह घर वापस नहीं पहुंची हैं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उस समय वह गहरे हरे रंग की साड़ी पहने हुए थीं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को वर्षा कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सिलाई सीखने घर से निकली युवती लापता परिजनों ने जानकारी देने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.