गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से एक माह पहले लापता हुई किशोरी का सुराग नहीं लगा है। किशोरी की मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गरिममा गार्डन निवासी फराह ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उनकी 15 वर्षीय बेटी लाबया घर से बिना बताए चली गई थी। बेटी को दोस्तों, रिश्तेदारों के घर और अन्य स्थानों पर तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल सिंह ने बताया कि किशोरी को जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...