संभल, सितम्बर 2 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव निवासी युवक को रजपुरा पुलिस ने मंगलवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। युवक पर रजपुरा क्षेत्र निवासी युवती को करीब एक माह पहले बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप है। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को युवक की लोकेशन सौंधन में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। पुलिस युवक को साथ लेकर युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी करीब एक साल पहले युवती को अपने साथ ले गया था। वहीं, युवक के परिजनों का दावा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रखी है और इसके दस्तावेज पुलिस को दिखाए गए हैं। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...