अल्मोड़ा, जून 27 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की महिला एक माह से लापता है। अब पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक कसून निवासी व्यक्ति का कहना हे कि 29 मई को उनकी 32 साल की पत्नी बिना बताए घर से कहीं चले गई है। तमाम जगह ढूंढखोज के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस से पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने कहा कि महिला की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...