धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आईसीयू फिर से शुरू कर दी गई है। इससे गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। रिनोवेशन के कारण यह एक माह तक बंद था। अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ एमके दुबे ने बुधवार को उद्घाटन किया। मौके पर डॉ विभूतिनाथ सहित डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। रिनोवेशन के बाद 10 बेड वाली आईसीयू पूरी तरह नई और आधुनिक नजर आ रही है। इंटीरियर, वायरिंग, बाथरूम समेत कई सुविधाओं की मरम्मत की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन बदलावों से मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.