एक माह से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल का नहीं निकला समाधान
जौनपुर, मई 16 -- मछलीशहर, संवाददाता। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ आंदोलन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मामले को शांत कराने के लिए जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच पड़ताल भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका। इससे पूरा मामला जांच प्रक्रिया में ही उलझकर रह गया है। इधर, लंबे समय से चल रही हड़ताल को लेकर अधिवक्ताओं के बीच भी अब समाधान निकालने की चर्चा तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- हड़ताल को लेकर अधिवक्ताओं में दो फाड़ शुक्रवार को उपजिलाधिकारी योगिता सिंह के आमंत्रण पर कई मुद्दों पर वार्ता हुई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.