एक माह से जलमीनार खराब, नदी से लाना पड़ रहा पानी
गिरडीह, जून 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत अंतर्गत कुरहा गांव में पिछले एक माह से जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर आदिवासी परिवारों को इस भीषण गर्मी में दूर स्थित नदी से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बंद होने से पूरे गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर उसे चालू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- नरैनी गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण पवन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कई जलमीनार खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.