कन्नौज, जून 5 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील तिर्वा में पिछले एक माह से अधिवक्ताओं की चल रही सांकेतिक हड़ताल दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वकीलों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानान्तरण व साथी अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर हड़ताल पर है।तहसीलदार अवनीश कुमार के खिलाफ तिर्वा तहसील में अधिवक्ता पिछले एक माह से सांकेतिक हड़ताल पर है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार भी कामकाज बंद करके नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकील तहसीलदार के स्थानांतरण तथा साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे है। वकीलों ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार करने तथा अपने सगे-संबंधियों के काम करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- 26वें दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल, प्रशासन की 'सद्बुद्धि' के लिए किया सुंदरकांड पाठ अधिवक्ताओं ...