सुल्तानपुर, मई 7 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राल्ही का पुरवा मकसूदन निवासी अभय कुमार मिश्र (15) एक माह से लापता है। पिता अरविंद मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार की। पिता के अनुसार उनका पुत्र दो अप्रैल को घर से सुबह सात बजे निकला और उसके प्रयागराज तक जाने की पुष्टि हुई। उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चल रहा है। पिता ने बताया कि वह पंजाब के चंडीगढ़ में छोटा रोजगार करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटे के गायब होने की सूचना मिलते ही वे दूसरे दिन यानी तीन अप्रैल को घर आ गए। संभावित परिचित - रिश्तेदारों के यहां खोजबीन में भी अभय का कुछ पता नहीं चल सका है। उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। पर, अभी तक सफलता नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.