रांची, मई 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बेड़ो के गुमला रोड मुहल्ले में स्थित सोलर सिस्टम आधारित जल मीनार पिछले एक माह से खराब पड़ी है। इसके कारण स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक न तो जनप्रतिनिधियों और न ही संबंधित विभाग ने इसे दुरुस्त कराने की पहल की है। ग्रामीणों ने बताया कि मुहल्ले में पेयजल का प्रमुख साधन यही सोलर जल मीनार है। इसके बंद होने से दर्जनों परिवार प्रभावित हैं और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी खराबी की सूचना विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जनहित में जल्द से जल्द जल मीनार की मरम्मत कर इसे चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...