जौनपुर, जून 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बिछाई गई गिट्टी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। विभाग ने करीब एक माह पहले सड़क पर गिट्टी तो बिछा दी, लेकिन उसके बाद रोलर नहीं चलाया गया। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन किसी तरह गुजर रहे हैं, जबकि साइकिल और बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं। पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने पर गिट्टियां उछलकर लोगों को चोटिल भी कर रही हैं। बारी मार्ग के दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो हालात और खराब हो जाएंगे। बारी मार्ग निवासी दि...