गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जनवरी माह में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 23 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 100 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इसके साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दस आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने जनवरी माह से ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके अलावा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना भी अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। अभियान के तहत सभी थानों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.