एटा, दिसम्बर 29 -- नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए सोमवार को अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान की शुरूआत सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने सिंधी कालोनी धर्मशाला में लगे टीकाकरण सत्र पर फीता काटकर एवं बच्चों को खुराक पिलाकर की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में 9 माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जाएगी। 2 लाख 52 हजार 673 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. शेखर सिंह, अर्बन कोआर्डिनेटर खुशनुमा, यूनिसेफ डीएमसी आलोक वर्मा, एएनएम नीरज राजपूत, अर्बन काउन्सलर सरिता खेमलानी, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.