बक्सर, अप्रैल 16 -- निगरानी घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम डिलेवरी के 25 दिन बाद बुकिंग होगी व्यवसायिक एलपीजी के लिए एक सप्ताह पूर्व कराना होगा निबंधन बक्सर, हमारे संवाददाता। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हर दिन एजेंसियों पर निगरानी रखी है। डीएसओ ने बताया कि 13 मार्च से 15 अप्रैल के बीच 1 लाख 56 हजार 769 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। साथ ही 15 अप्रैल तक गैस एजेंसियों के पास 1399 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। हर दिन 6419 सिलेंडर की मांग हो रही है। जबकि सप्लाई प्रतिदिन 5663 हो रहा है। ऐसे में पेंडिंग डिलेवरी 26038 हो चुका है। गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएं रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम डिलेवरी के 25 दिनों के बाद बुकिंग करना है। वहीं ग्रामीण क्षे...