चंदौली, फरवरी 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के भूपौली से शहीदगांव को जाने वाली नहर किनारे की सड़क महीनेभर में ही क्षतिग्रस्त हो गई। करीब एक महीने पहले बनाई गई सड़क पर वाहनों के आवागमन शुरू होते ही जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्क्त हो रही है। रात में तो लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है और इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। भूपौली से शहीदगांव मार्ग करीब 18 किलोमीटर लंबा है। भूपौली वाया मथेला होते हुए मथेला, बेलवानी, मिश्रपुरा, इटवा, खोनपुर, सिवाने, रानेपुर, बछौली, जमुरना, शहीदगांव सहित कई गांवों को जोड़ता है। जो इसमें भुपौली से मथेला तक पहले से ही क्षतिग्रस्त है। मथेला से भुपौली तक एक महीने पहले नहर विभाग की ओर से 11 ...