लखनऊ, अगस्त 27 -- बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सचिव ने सेंट्रल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन परमानन्द श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि वह वर्तमान कार्यकारिणी से एक सप्ताह के अंदर चार्ज ग्रहण कर अगले एक माह के अंदर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई अधिवक्ता चुनाव का विरोध करे तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता अक्षत द्विवेदी की ओर से दायर याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न कराए जाने का निर्देश प्रदेश बार काउंसिल द्वारा दिया गया है। बार काउंसिल के सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि गत 23 अगस्त को सामान्य बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट्रल बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यका...