नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमेन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू हुए एक माह हो गया है। इस एक माह में दिल्ली में सिर्फ करीब 650 बच्चों ने ही यह टीका लिया है। यह आंकड़े बताते हैं कि माता-पिता व अभिभावक अपनी बेटियों को एचपीवी टीका दिलाने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में दो माह के अंदर एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। लोगों को जागरूक कर बच्चियों को टीकाकरण केंद्रों तक लाना दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय के लिए चुनौती बन गया है। बता दें 28 फरवरी को दिल्ली सहित देशभर में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। इसके तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को एक डोज टीका लगाया जा रहा है। ताकि आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सके। इसका मकसद सर्वाइकल कैंसर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.