मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में अमृत योजना के तहत वुडको द्वारा संचालित जल-नल योजना से जुड़ी समस्या को लेकर शनिवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय एवं महापौर कुमकुम देवी ने नगर आयुक्त पथ गुप्ता एवं वुडको के परियोजना निदेशक के साथ विशेष चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। मौके पर वुडको के कर्मी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विधायक और महापौर ने शहर में दिए गए कई जल कनेक्शनों में अब तक नियमित पानी उपलब्ध नहीं होने कई जगहों पर पानी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वुडको के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि, जल्द-से-जल्द जलापूर्ति से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाए और सभी कनेक्शनों में नियमित रूप से नल का पानी उपलब्ध कराया जाए।महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि, वुडको ...