हरदोई, मई 4 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज के आईपीडी (अंत: रोगी विभाग) भवन को एक माह के भीतर विद्युत सब स्टेशन मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पर्याप्त बिजली व्यवस्था न होने के कारण भवन का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। अब सब स्टेशन बनने के बाद इसके चालू होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक आईपीडी भवन में सीटी स्कैन सहित कई अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। भवन में विभिन्न ऑपरेशन थिएटर, 120 मरीजों की भर्ती क्षमता, डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के लिए अलग-अलग केबिन तथा मीटिंग हॉल भी तैयार है। यह भी पढ़ें- राज्य के अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश इसके शुरू होने से मरीजों को बेड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और बेहतर इलाज मिल सकेगा। फिलहाल विद्युत सब स्टेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.