धनबाद, दिसम्बर 18 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। पिछले कई साल से मृत कर्मियों के आश्रित सीमा कुमारी, विनोद कुमार भुइयां, शंकर हेंब्रम और गोपाल कुमार पासवान प्रोविजनल नियोजन की मांग को लेकर भटक रहे थे। बुधवार को उनका धैर्य जवाब दे दिया। सभी गोलकडीह कार्यालय के मुख्य द्वार पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में बीसीकेयू के उतर गया। घटना की जानकारी पर दोपहर बाद कोयला भवन के अधिकारी एके मित्रा और सीनियर पर्सनल मैनेजर विक्रम प्रताप सिंह गोलकडीह कार्यालय पहुंचे। वार्ता में एक माह के अंदर प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। इसके बाद अधिकारियों ने कार्मिक भूख हड़ताल पर बैठे आश्रितों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। मौके पर बीसीकेयू नेता तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, कामता पासवान, भाकपा माले सचिव विंदा पासवान, तपन पासवान, निर्मल बाउरी, प्रताप पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.