गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार को लेकर लगातार शासन की ओर से लगातार नए नए कवायद किये जा रहे है, लेकिन इसे लेकर विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक गंभीर नहीं है। प्रेरणा पोर्टल पर बीएसए उपासना रानी वर्मा के जांच किया। जिसमें 21 जनवरी से 20 फरवरी तक 64 अनुपस्थित मिले है। जिसपर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होने पत्र के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया है कि स्पष्टीकरण में सहीं जवाब नहीं मिलने संबंधितों के खिलाफ वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जिससे शिक्षकों में खलबली मच गयी है। गाजीपुर में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित है। यह भी पढ़ें- बिना सूचना गैरहाजिर 126 शिक्षकों-कार्मिकों को नोटिस इन विद्यालयों को कॉवेंट के तर्ज पर विकसित करने के लिए लाखों रुपया मह...