लखनऊ, मई 6 -- अब तक खरीदा गया 3714 मीट्रिक टन गेहूं पिछले वर्ष हुई थी कुल 3200 मीट्रिक टन खरीद

लखनऊ को मिला 8500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ इस बार सरकारी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कर सकता है। गेहूं खरीद के शुरुआती एक माह के भीतर ही प्रशासन ने पिछले वर्ष से अधिक गेहूं की खरीद कर ली है। अभी तक 37 क्रय केन्द्रों से 3714 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि बीते वर्ष पूरे सीजन में मात्र 3200 मीट्रिक टन गेहूं की कुल खरीद हुई थी।

खरीद में तेजी आई लखनऊ में 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई। शुरुआती एक हफ्ते क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की सक्रियता के कारण केन्द्रों पर गेहूं की आवक तेजी से शुरू हुई। पांच मई तक क्रय केन्द्रों पर 1083 किसानों से 3714 मीट्रिक टन गेहूं खरीद गया।

किसानों को बाजार भाव स...