रांची, अप्रैल 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार तोरपा में सोमवार को बीडीओ नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना 2023-24 एवं 2024-25, पीएम आवास योजना 2024-25 तथा 2016-17 से लंबित आवास और आंबेडकर आवास की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न पैरामीटर में प्रगति के आधार पर पंचायतों की रैंकिंग की गई। निचले पायदान पर रही पंचायतों को रेड जोन पंचायत के रूप में चिन्हित कर सभी मानकों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि अबुआ आवास के वैसे लाभुक जिनके खाते में राशि स्थानांतरित हुए एक वर्ष से अधिक हो गए और कार्य शुरू नहीं हुआ है, उनसे राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें आवास निर्माण कार्य : बीडीओ जिन लाभुकों को प्लिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.