बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड पर जलकल की क्षतिग्रस्त पुरानी पाइपलाइन को एक महीने बाद ठीक कराया गया। इस वजह से 4000 घरों में जलापूर्ति बहाल हो सकी। नवीन मंडी और कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क के किनारे दो जगहों पर लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। छह इंच की पुरानी जलकल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का बहाव तेज होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर जलापूर्ति बंद कराई गई। एक महीने से चिकवा टोला, इटैलिया, चाईयाबारी, रसूलपूर और स्टेशन रोड में लो-प्रेशर की समस्या बनी रही। वार्डों में लो-प्रेशर की समस्या से दिनचर्या प्रभावित रही। सोमवार को लीकेज की सूचना पर पहुंची जलकल की टीम काफी मशक्कत के बाद नवीन मंडी और कोल्ड स्टो...