गाजीपुर, जुलाई 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कालूपुर गंगा तट के सामने गंगा नदी में पिछले लगभग एक महीने से फंसा खाली मालवाहक जलपोत सोमवार सुबह सुरक्षित रूप से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा कराई गई लगातार ड्रेजिंग और नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जलपोत को बाहर निकालने में सफलता मिली। जलपोत पर करीब आधा दर्जन क्रू मेंबर सवार हैं। जानकारी के अनुसार यह मालवाहक जलपोत पिछले महीने कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन गाजीपुर में हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के सामने नदी में जलस्तर कम होने के कारण बीच धारा में फंस गया था। यह भी पढ़ें- कालूपुर गंगा तट से मालवाहक जलपोत वाराणसी के लिए रवाना घटना के बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्यालय में हलचल मच गई थी। आगामी अक्टू...