हाथरस, जून 7 -- एक माह बाद भी नहीं हुआ मंडी में चोरी का खुलासा -(A) हाथरस, संवाददाता। मंडी में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का एक महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। छह मई को हाथरस अनाज मंडी में अरूण कुमार की आढ़त की दुकान से दिनदहाड़े चोरी हुई थी। चोर दुकान में घुसकर ड्रॉज तोड़कर ढ़ाई लाख की नकदी चोरी कर ले गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। एक चोर सीसीटीवी फटेज में भी नजर आया है। इसके बावजूद घटना के एक माह बाद भी इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...