एक माह बाद भी दोहरे हत्या कांड का आरोपी फरार
बांदा, जून 10 -- बांदा, संवाददाता। बबेरू कस्बा के हरदौली रोड में एक माह पहले दस मई को ही जमीन विवाद में युवक ने अपने ही भाई और मां की लाइसेंस बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एसओजी सहित कई टीमें गठित कीं, लेकिन आज तक हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं मृतक की पत्नी ऊषा ने बुधवार को एसपी से मिलकर खुद की जान का खतरा बताया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
घटना का विवरण बबेरू कस्बे के हरदौली रोड में जगदीश मिश्रा ने घटना के हफ्ते भर पहले अपनी दो बीघा जमीन शिवशंकर और कमलेश को बेच दी थी। सौदा 80 लाख में हुआ था। जिसमें से जगदीश ने बड़े बेटे राजकिशोर को 20 लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन उसके बाद भी राजकिशोर मिश्रा झगड़ा कर रहा था। जगदीश दस मई रविवार को शिवशंकर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.