गंगापार, जनवरी 28 -- बाइक से मऊआइमा जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल जेब से सड़क पर गिर पड़ा। वह बाइक खडी करके मोबाइल ढूंढने लगा जब लौटा तो बाइक नदारद थी। पुलिस ने एक माह बाद बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर खरगापुर निवासी अरूणेन्द्र कुमार ओझा पुत्र अनिल कुमार ओझा 29 दिसम्बर की अपनी बाइक से कंचनपुर मऊआइमा जा रहे थे। अरुणेंद्र कुमार के अनुसार जब वह हरखपुर गांव के पास पहुंचे तो जेब में रखा मोबाइल गिर पड़ा। बाइक खडी करके मोबाइल को ढूंढने लगे। मोबाइल लेकर बाइक के पास आए तो बाइक गायब थी। अरूणेन्द्र कुमार ने मऊआइमा थाने में एक माह बाद अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.