एक माह बाद बदला ट्रांसफार्मर, वैबाह में बहाल हुई बिजली आपूर्ति
औरैया, अप्रैल 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम वैबाह में करीब एक माह से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। बिजली विभाग ने रविवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिसके बाद सोमवार सुबह से गांव में सप्लाई सुचारु हो गई। बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि 20 मार्च को गांव के ईंट भट्टे के पास रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने विद्युत लाइन काटकर तेल और कॉपर कॉइल चोरी कर ली थी। इस घटना में करीब 12 से 14 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहराने लगा था, वहीं खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित थे। ट्रांसफार्मर बदलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.