एक माह बाद प्रेमी संग किशोरी बरामद
बदायूं, जून 20 -- एक माह पहले घर से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। जांच में किशोरी नाबालिग निकली, जबकि उसका प्रेमी बालिग है। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक डॉक्टर की नाबालिग बेटी गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इससे पहले भी वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। किशोरी के पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंवरगांव-बदायूं रोड पर बनेई मोड़ के पास से दोनों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा प्रेमी के साथ हुई फरार किशोरी के नाबालिग होने पर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जबकि आरोपी युवक अनमोल पुत्र राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.