गिरडीह, जुलाई 24 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के सियारंगी निवासी शंकर कुमार सिंह का एक माह बाद टुंडी थाना क्षेत्र के बसहा जंगल से नरकंकाल बरामद हुआ है। प्रेम प्रसंग के चक्कर में जीजा ने साला की हत्या कर शव ठिकाने लगाया था। पीरटांड़ पुलिस ने एक महीने बाद मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्यवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- टुंडी के बसहा जंगल से युवक का कंकाल बरामद, चचेरे बहनोई ने टुंडी लाकर की थी हत्यामामले की जानकारी बताया जाता है कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के सियारंगी निवासी शंकर कुमार सिंह पिता हृदय नारायण सिंह बीते 20 जून से लापता था। खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नही...