चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड की घोड़ाबांधा पंचायत अंतर्गत ओलानिया गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने किया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद लगभग एक माह से अंधेरे में डूबे गांव में फिर से बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मझगांव विधानसभा क्षेत्र के ओलानिया गांव में ट्रांसफॉर्मर जला हुआ था। इससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था तथा बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र में लगातार हाथियों के प्रकोप के कारण ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- विधायक की पहल पर 24 घंटे में बदला गया ट्रांसफार्मर, कल्याणपुर में बहाल हुई बिजली रात के समय गांव...