एक माह बाद खत्म हुई रजिस्ट्री की हड़ताल, एक जुलाई से शुरू होगा कार्य
शामली, जुलाई 1 -- शामली। प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री संबंधी पूर्व आदेश वापस लिए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले एक माह से चल रहा रजिस्ट्री कार्यालयों का धरना-प्रदर्शन और हड़ताल मंगलवार को समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही एक जुलाई से जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों में पंजीकरण कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों का चल रहा धरना प्रदर्शना समाप्त हो गया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में प्रमुख सचिव एवं महानिरीक्षक निबंधन, स्टांप एवं निबंधन विभाग से वार्ता की। यह भी पढ़ें- एक माह बाद खत्म हुई रजिस्ट्री की हड़ताल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.