समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- सिंघिया। लिलहौल पंचायत के हरीपुर गांव में करीब एक माह बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्र खोदकर निकाला गया। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में इस कार्य को किया गया। रोसड़ा एसडीओ की ओर से इसको लेकर एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कब्र खोदने की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि 14 मार्च क़ो मो. नमतुल्लाह की पत्नी रोजीदा खातून की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन परिजनों की ओर से बीमारी से मौत का लिखित आवेदन दिया गया था। इसकारण से पुलिस वापस लौट गई। इधर मृतका की मां लिलहौल गांव निवासी मो. शौकत की पत्नी मनिया खातुन ने अपनी पुत्री की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें उसने ससुराल वालों पर हत्या कर शव का दफना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.