एक माह बंद रहेगी अनपरा सी की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई
सोनभद्र, जुलाई 6 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश की बिजली आपूर्ति को बड़ा झटका लगा है। एमईआईएल अनपरा सी बिजलीघर की 600 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को सोमवार सुबह 03:32 पर हाइड्रोजन लीकेज के कारण बंद करना पड़ा है। इस इकाई से अब कम से कम 35 दिन बाद पुन: उत्पादन शुरू हो पाने की सम्भावना विशेषज्ञों ने जतायी है। अनपरा सी बिजलीघर से भीषण गर्मी के दौरान बेहद भरोसेमंद बिजली आपूर्ति जारी थी। ।पहली तिमाही अप्रैल से जून के बीच बिजलीघर ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक पीएलएफ हासिल कर उत्पादन में अव्वल रहा था। इस बीच बारिश के बावजूद प्रदेश में बिजली की मांग कम होने का नाम नही ले रही है। बीते तीन दिन से पीक डिमाण्ड 32 हजार मेगावाट के पार चल रही है जिससे इस इकाई का बंद होना मुश्किलें पैदा कर सकता है। इस बीच अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट की सातवीं और एलपीजीसीएल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.