एक माह पूर्व हुई बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- हथौड़ी। एक माह पूर्व बाइक चोरी करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के बलुआंहा चौक के पास 19 अप्रैल को चोर बाइक लेकर भाग रहा था। इसकी सूचना हथौड़ी पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए चोर का पीछा किया। तब चोर बाइक छोड़ कर भाग निकला। उसके बाद गाड़ी जप्त कर 20 अप्रैल को पुलिस ने जांच-पड़ताल कर हथौड़ी थाने में सिमरी मन निवासी दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया, जिसमे मंगलवार सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक चोर रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.