अलीगढ़, अप्रैल 6 -- n 17 फरवरी की शाम के समय हुआ था हादसा n सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते हुई घायल की मौतहरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान खेतों पर जाते समय सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक माह पूर्व मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कलाई निवासी दीपक सिंह पुत्र प्रकाश वीर ने बताया कि 17 फरवरी 2026 की शाम को समय करीब सात बजे घर से खेतों की तरफ आवारा पशुओं को खेतों से निकालने गये थे। कलाई गांव जाने वाले रास्ते पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी थी, जिसके कारण सिर पर गंभीर चोटें आयीं थी, जिनका उपचार अलीगढ़ अस्पताल में कराया था तथा चार मार्च को उपचार के दौरान पिता की मृत्यु हो गई थी। जानकारी न होने के कारण उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी ...