मथुरा, मार्च 15 -- 13 फरवरी की देर शाम सौंख-मथुरा रोड स्थित एक मैरिज होम में कॉफी मशीन पर कार्य कर रहा युवक मशीन में अचानक आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गया था। युवक की भरतपुर के अस्पताल में मौत हो गई। 13 फरवरी शुक्रवार को कस्बा के समीप गांव मल्हू में दो बहनों की शादी थी। सौंख-मथुरा रोड़ स्थित मैरिज होम में फरह क्षेत्र से बारात आई हुई थी। अचानक कॉफी मशीन में आग लग गई। इससे कॉफी मशीन पर कार्य करने वाला सौंख निवासी शंभु बुरी झुलस गया था और समारोह में अफरा तफरी मच गई थी। साथी युवक आनन फानन में उसे समीप के अस्पताल ले गए थे। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। शंभु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया। इस बारे में घायल युवक के चचेरे भाई योगेन्द्र ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी उष...