किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे गर्ल्स हाई स्कूल रोड में सोमवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महीने पहले घर से फरार हुई नाबालिग लड़की पर उसके परिजनों की नजर पड़ गई। नाबालिग लड़की सेंटर से मैट्रिक की परीक्षा देकर निकली थी।तभी नाबालिग लड़की की मां अपनी बेटी को ढूंढते हुए एक स्कूल में बने सेंटर के पास पहुंच गई। नाबालिग लड़की को देखते ही उसकी मां उसे अपने साथ ले जाने लगी। लेकिन वह अपनी मां के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। नाबालिग लड़की के साथ उसका कथित प्रेमी युवक भी था। युवक के साथ शादी रचा लेने की बात कही जा रही थी। इतने में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर सदर थाना की पुलिस वहां पहुंची। सदर थाना की पुलिस नाबालिग लड़की,उसकी मां व युवक को अपने साथ थाना ले आई। पुलिस मामले की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.